Edited By Updated: 22 Nov, 2016 04:07 PM
पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने काफी समय से छात्रा को निरंतर तंग किया हुआ था। आरोपी सारी सीमाएं लांघकर रात के समय बुरी नियत
कैथल (अजय): पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने काफी समय से छात्रा को निरंतर तंग किया हुआ था। आरोपी सारी सीमाएं लांघकर रात के समय बुरी नियत के साथ दीवार फांदकर उसके घर में अवैध प्रवेश कर गया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अश्लील मैसेज भेजने में प्रयुक्त उसके मोबाइल फोन के अतिरिक्त बतौर सबूत लड़की के फोन सहित 2 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपी सोमवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस पी.आर.ओ. ने जानकारी देते हुए बताया कि लेडी ए.एस.आई. सुनीता देवी की टीम द्वारा लगभग 37 वर्षीय आरोपी सतपाल निवासी डीग को भादसं. की धारा 354डी, 452 व पॉस्को अधिनियम की धारा 8 अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।