छठ पूजा का अंतिम दिन है आज, व्रतधारियों ने अर्घ्य देकर किया व्रत का समापन (Pics)

Edited By Updated: 07 Nov, 2016 01:30 PM

haryana  chhath puja  yamunanagar  fast

हरियाणा के यमुनानगर में छठ पर्व के मौके पर रविवार  की शाम को यमुना किनारे पहुंचकर छठ व्रतधारियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया वहीं महिलाओं ने अपने बच्चों

यमुनानगर (सुरेंदर मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में छठ पर्व के मौके पर रविवार  की शाम को यमुना किनारे पहुंचकर छठ व्रतधारियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया वहीं महिलाओं ने अपने बच्चों की सलामती व लंबी आयु के लिए रखे व्रत का आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समापन किया।

 

देश के हर हिस्से में महिलाओं द्वारा अपनी-अपनी परंपरा के अनुसार बच्चों व पति की सलामती के लिए व्रत रखे जाते है, लेकिन छठ मैय्या का व्रत देश का सबसे लंबा व्रत माना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं पानी के बीच खड़ी होकर शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की शुरूआत करती है और दिन-रात भूखी-प्यासी रहकर अपने बच्चों की लंबी आयु की कामना करती है। 

 

अगले दिन सुबह के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ही महिलाएं इस व्रत का समापन करती हैं। व्रत के समापन के मौके पर आज यमुनानगर में भी पूर्वांचल की छठा देखने को मिली। हजारों की संख्या में महिलाएं अपने व्रत के समापन के लिए यमुना किनारे पहुंची हुई थी। महिलाओं ने ठंड के बीच अल सुबह यमुना के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन किया। यमुना किनारे हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं को देखकर वहां एक मेले सरीखा माहौल बना हुआ था। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!