शर्मनाक हरकत: ब्लैकमेल कर दरिंदे ने डेढ़ साल लूटी अस्मत

Edited By Updated: 14 Jan, 2017 10:57 AM

haryana  blackmail  faridabad

करीब डेढ़ साल पहले शहर की एक कॉलोनी में महिला को घर के अकेला देख उसके पड़ौस में रहने वाला एक युवक अंदर घुस आया था।

फरीदाबाद (सूरजमल): करीब डेढ़ साल पहले शहर की एक कॉलोनी में महिला को घर के अकेला देख उसके पड़ौस में रहने वाला एक युवक अंदर घुस आया था। आरोपी ने आते ही महिला को दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद आरोपी ब्लैकमेल कर आए दिन महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। अन्य दिनों की तरह गत 6 जनवरी को भी आरोपी महिला को डरा धमका कर  दुष्कर्म कर रहा था।

इस बार पीड़िता ने हिम्मत कर शोर मचा दिया। महिला के देवर ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन वह भाग निकलने में कामयाब हो गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शहर की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहती है। उसका पति एक कंपनी में काम करता है और बच्चे पड़ रहे है।

करीब डेढ़ साल पहले एक दिन वह घर के अकेली अपने कामों को निपटा रही थी। इस बीच उसके पड़ौस में रहने वाला नरेंद्र जबरन उसके घर में घुस आया। नरेंद्र ने आते ही उसे दबोच लिया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके सहम जाने पर आरोपी ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद आरोपी ने आए दिन बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। गत छह जनवरी को सुबह करीब दस बजे वह अपने कामों को निपटा रही थी। तभी नरेंद्र वहां पहुंच गया। वह उसे खींच कर रसोई के अंदर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ  दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। इस बार उसने किसी तरह हिम्मत कर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर उसका देवर वहां पहुंच गया। देवर ने पकडऩे का प्रयास किया तो आरोपी उसे धकेल कर फरार हो गया। बाद में उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!