एंबुलेंस में महिला की डिलीवरी, परिवार की गोद में दी खुशियों की सौगात (Pics)

Edited By Updated: 29 Dec, 2016 12:16 PM

haryana  ambala  ambulance

अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में एक महिला की डिलीवरी हो गई।

अंबाला (कमलप्रीत): अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में एक महिला की डिलीवरी हो गई। महिला को वक्त रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया जिस वजह से जच्चा और बच्चा की जान बच गई। महिला ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। परिवार बेटी पैदा होने की दुआएं मांग रहा था। भगवान ने उनकी सुनी और काजल व रवि की गोद में बेटी के रूप में खुशियों की सौगात डाल दी। इस पूरे प्रकरण में एंबुलेंस चालक चरणदास और ई.एम.टी. विनीत गुर्जर ने अहम भूमिका निभाई। जाम में फंसी एंबुलेंस को कैंट के दूसरे रास्तों से लाते हुए कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। 

वर्ना मां और बेटी की जान खतरे में पड़ सकती थी। परिवार इन दाेनों कर्मचारियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शाम को कंट्रोल रूम पर रेलवे कालोनी के पास पढ़ने वाले शेखमाजरा गांव से कल आई जिसके बाद एंबुलेंस चालक चरणदास और ई.एम.टी. एंबुलेंस लेकर चल दिए। काजल को उसकी सास शकुतला और पति रवि एंबुलेंस में लेकर कैंट सिविल अस्पताल की ओर चल दिए। गर्भवती काजल को जबरदस्त प्रसव पीड़ा उठी तो चालक ने एंबुलेंस की रफ्तार तेज कर दी। क्योंकि उसे जल्दी अस्पताल पहुचाया जाना जरूरी था। रास्ते में स्टाफ रोड पर हैवी जाम था जिसने एंबुलेंस की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। 

अम्बाला कैंट की सड़कों से भली भांति परिचित चरणदास ने अन्य रास्तों को चुना और ट्रैफिक जाम को पछाड़ते हुए कैंट सिविल अस्पताल की ओर एंबुलेंस दौड़ा दी। काजल व उसके पति रवि ने बताया कि डिलीवरी एंबुलेंस में हुई। अस्पताल के स्टाफ ने बहुत मदद की जिससे जच्चा और बच्चा आज सुरक्षित हैं। पहले तीन साल का बेटा योगेश है और घर में बेटी के रूप में खुशियां आई हैं। ममेरे चचरे 8 भाईयों में यह अकेली बहन है। यह हमारी आंखों का तारा और मन का सुकून है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!