कम दहेज लाने पर ससुराल के लोगों ने दिव्यांग महिला के साथ की मारपीट

Edited By Shivam, Updated: 24 Mar, 2019 03:26 PM

handicapped woment beaten by law family for dowry

पिनगवां थाना क्षेत्र के शिकारावा गांव की अरसीना ने अपने ससुराल (गांव इसनाका जिला भरतपुर)  पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग का आरोप लगाया है। दिव्यांग पीड़िता ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष...

मेवात(एके बघेल): पिनगवां थाना क्षेत्र के शिकारावा गांव की अरसीना ने अपने ससुराल (गांव इसनाका जिला भरतपुर)  पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग का आरोप लगाया है। दिव्यांग पीड़िता ने इस संदर्भ में पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

पीड़िता अरसीना ने पुलिस को दी हुई शिकायत में कहा कि उसकी शादी भरतपुर जिले के इसनाका गांव के रहने वाले रफीक के साथ हुई। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार बाइक, नकदी सहित अन्य सामान दिया। ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज को लेकर आए दिन ताने देने लगे। दहेज में दो लाख रुपए व एक स्विफ्ट कार की मांग करने लगे। इस बारे में मना किया तो आए दिन झगड़ा व मारपीट करने लगे।

कई बार पंचायत हुई, लेकिन दहेज के लोभी आदत से बाज नहीं आए और दहेज न लाने पर घर से निकालने की धमकी देने लगे। इस बारे में मायके वालों को बताया। जिसके बाद पुलिस को दी शिकायत देकर मामले से अवगत कराया। पीड़िता ने पुलिस को दी हुई शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!