Edited By Shivam, Updated: 03 Jun, 2018 06:28 PM
गुरुग्राम में स्मार्ट पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ चालान काट कर करोड़पति बन गई है। गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को सबक सीखाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने जीरो टोलरेंस की मुहिम चलाई हुई है,जिसमें चालान के साथ...
गुरूग्राम(सतीश): गुरुग्राम में स्मार्ट पुलिस रिकॉर्ड तोड़ चालान काट कर करोड़पति बन गई है। गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने जीरो टोलरेंस की मुहिम चलाई हुई है, जिसमें चालान काटने के साथ साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाती है।
साइबर सिटी की स्मार्ट पुलिस ने 2018 के शुरुआती महीनों में ही अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गुरुग्राम में पुलिस ने चार महीनों में 5 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि सरकारी खाते में जमा कराई है। जिसमें 3 लाख 5 हजार चालान काटे गए हैं।
2017 के आंकड़ों पर नजर डाले तो चालानों की संख्या करीब 68 हजार थी, जिसमें पूरे साल में करीब 15 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित की थी, वहीं इन चार महीनों के आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि इस बार 2018 में 30 से 40 करोड़ रुपए गुरुग्राम पुलिस चालान से जोड़ सकती है।
गुरुग्राम में बढ़ते चालानों की संख्या से साफ है कि कितने लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर कानून कायदों का ताक पर रख कर वाहन चलाते हैं। वहीं इस कड़ी में देखा जाए तो गुरुग्राम में ऑटो सबसे ज्यादा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। यही कारण है कि पिछले साल करीब 5 हजार ऑटो इसी के चलते इंपोंड किए गए थे। वहीं सबसे ज्यादा चालान कटवाने में दूसरे नंबर पर रांग साइड वाहन चलाने वाले लोग हैं। तीसरे नंबर पर सीट बैल्ट नहीं लगाने वाले लोग आते हैं।
चालान |
संख्या |
ऑटो के चालान |
88, 410 |
रॉन्ग साइड/पार्किंग |
52,952 |
सीट बैल्ट |
44, 423 |
बिना हेलमेट |
34,728 |
रॉन्ग साइड |
18,810 |
मैक्स कैब |
11,028 |
रेड लाइट जम्पिंग |
910 |