Edited By vinod kumar, Updated: 16 May, 2021 04:49 PM
हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद माहौल गर्मा गया है। भड़के किसानों ने हिसार दिल्ली हाईवे-9 जाम कर दिया है। वहीं इस बीच रामायण टोल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अभी 2 घंटे के लिए पूरे हरियाणा के हाईवे जाम...
हांसी (संदीप सैनी): हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद माहौल गर्मा गया है। भड़के किसानों ने हिसार दिल्ली हाईवे-9 जाम कर दिया है। वहीं इस बीच रामायण टोल पहुंचे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अभी 2 घंटे के लिए पूरे हरियाणा के हाईवे जाम किए जाएंगे। इसके साथ हिसार के आईजी का भी घेराव किया जाएगा।
किसानों की मांग है कि हिसार में गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अगर आज भी मांगे पूरी नहीं हुई तो कल पूरे हरियाणा के थानों का घेराव किया जाएगा। बता दें कि हिसार में मुख्यमंत्री के विरोध के दौरान पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर टकराव हुआ था, जिसमें पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने के साथ लाठीचार्ज भी किया था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)