पंचकूला में भाजपा 16 और जजपा 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, विकास के दम पर होगी जीत: गुप्ता

Edited By Shivam, Updated: 15 Dec, 2020 09:13 PM

gupta said bjp will contest 16 and jjp 4 seats in panchkula

2 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा में हो रहे लंबित निकाय चुनावों में भाजपा किन मुद्दों से चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। इस बात को जानने के लिए नगर निगम पंचकूला के विधायक एवं विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता से पंजाब केसरी ने खास मुलाकात की,...

चंडीगढ़ (धरणी): 2 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा में हो रहे लंबित निकाय चुनावों में भाजपा किन मुद्दों से चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। इस बात को जानने के लिए नगर निगम पंचकूला के विधायक एवं विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता से पंजाब केसरी ने खास मुलाकात की, जिसमें उन्होंने होने वाले निकाय चुनाव में भारी विजय का दावा करते हुए कहा कि वह जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुद्दा केवल विकास होगा। 

बता दें कि पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर और जननायक जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लडऩे जा रही है। इन चुनावों में जहां भारतीय जनताा पार्टी विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं विपक्ष बिगड़ी कानून व्यवस्था और मौजूदा किसान आंदोलन को बड़ा मुद्दा बनाने के मूड में नजर आ कहां है इस मौके पर ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला में किए विकास कार्योंं पर चर्चा की।

गुप्ता ने कहा कि पिछले 6 साल के अंदर 3970 करोड रुपए के विकास कार्य केवल पंचकूला में किए गए। एन. एच.73 जोकि पंचकूला से यमुनानगर तक नेशनल हाईवे बनना था। कांग्रेस के शासनकाल में एक रोड़ा भी उस पर नहीं डाला गया। कभी एनवायरमेंट और कभी फॉरेस्ट की क्लीयरेंस न होने की बात कही गई। लेकिन जब हमारी सरकार बनी दोनों विभागों से एन.ओ.सी. ली और करीब 1150 करोड़ की लागत से आज निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इंस्टिट्यूट आफ आयुर्वेद एंड योगा जोकि आयुष का एम्स टाइप अस्पताल है उसके लिए गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और बताया कि इसमें 250 बेड का अस्पताल हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर भी बनाया जा रहा है। जो कि लगभग 500 करोड़ की लागत से पूरा होगा। इसमें पहले फेस में ढाई सौ करोड रुपए खर्च किए जा चुके हैं। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी को भी केंद्र सरकार द्वारा दिया बड़ा तोहफा बताया। जिस पर करीब 150 करोड़ की लागत आएगी।

गुप्ता ने कहा उन्होंने विधायक बनने पर 62 करोड़ की लागत से कजौली  वाटर वर्क से पंचकूला तक पाइप लाइन डलवाई और जिससे पानी पंचकूला पहुंच पाया। आज पंचकूला में पानी की कोई कमी नहीं है। जोकि पंचकूला बनने पर यह पंजाब से कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। लेकिन कांग्रेस ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया।

 गुप्ता ने कहा कि उनसे पहले कांग्रेस के समय पंचकूला से स्टेप मदर की तरह व्यवहार भी हुआ। क्योंकि हरियाणा के 22 जिलों में से केवल पंचकूला ऐसा जिला था जहां पर रोडवेज डिपो नहीं था। मैंने तुरंत मुख्यमंत्री और ट्रांसपोर्ट अधिकारियों से बातचीत की और आज पंचकूला का अपना डिपो कार्य कर रहा है और इसके साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में मरम्मत के लिए वर्कशॉप का भी निर्माण चल रहा है, जिसमें 60 करोड की लागत आएगी। साथ ही डिपो बनने के बाद 160 बसों का बेड़ा हरियाणा सरकार से उन्हें मिला था। जिसमें 50 और नई बसें ऐड की गई हैं, उस दृष्टि से पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुत शानदार काम किया है। कांग्रेस राज में 10 या 12 घंटे की बिजली पंचकूला को दी जाती थी जो कि आज 24 घंटे मिल रही है।

गुप्ता ने बताया कि  पंचकूला में 100 कमरों वाला पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस जिसमें 32 करोड़ की लागत आई बनाया गया। साथ ही ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक मल्टीप्लस स्पोट्र्स कांप्लेक्स के निर्माण जिसमें 4000 कुर्सियों की व्यवस्था है और फूली एयर कंडीशनर है जिस पर 32-33 करोड़ की लागत आई है और आज इंटरनेशनल लेवल के मैच इसमें हो रहे हैं।

गुप्ता ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग डी.सी. ऑफिस और ज्यूडिशियल कांप्लेक्स के बाहर 8.5 करोड़ की लागत से बनाया गया। यह भी भारतीय जनता पार्टी ने एक बेहतरीन काम किया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के भाइयों के लिए छठ पूजा घाट भी बनवाया गया है और जनरल अस्पताल सेक्टर 16 में जो 2014 में 100 बेड का था आज उसे 300 बेड में बदल दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग पर 265 करोड आया है। जिस कारण से आज अस्पताल पूरे देश में पहले स्थान पर है। गुप्ता ने इन विकास कार्यों के दम पर चुनाव जीतने का और अपना मेयर बनाने का दावा किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!