विधवा महिला से दुष्कर्म आरोपी गार्ड गिरफ्तार

Edited By Deepak Paul, Updated: 18 Jul, 2018 11:22 AM

guards arrested for raping widow woman

सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही गंभीर हो और सख्त कानून बनाए लेकिन महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में हवस के पुजारियों को फांसी का भी खौफ  नहीं है। आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला साइबर सिटी के...

गुडग़ांव(ब्यूरो): सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही गंभीर हो और सख्त कानून बनाए लेकिन महिलाओं के साथ अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में हवस के पुजारियों को फांसी का भी खौफ  नहीं है। आए दिन रेप के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला साइबर सिटी के सैक्टर-18 थाना एरिया में सामने आया है जहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने कंपनी में काम करने वाली 40 वर्षीय विधवा को बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

हालांकि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है। 

वह शहर के सुखराली में किराए के मकान में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करती है। पीड़ित महिला जिस कंपनी में काम करती है वहीं पर मध्य प्रदेश के पन्ना जिला का रहने वाला कृष्ण सिंह पाल भी बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। कृष्ण सिंह पाल भी सुखराली में ही किराए पर रहता है। बताया जाता है कि दोनों के बीच जान- पहचान थी। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड ने उसे घर पर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

सुभाष बोकन, पीआरओ
महिला ने सिक्योरिटी गार्ड कृष्ण सिंह पाल पर मारपीट व दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!