दोनों बहनों पर दहेज लोभी ससुराल का अत्याचार, मारपीट के निशान हैं गवाह

Edited By Deepak Paul, Updated: 25 Jul, 2018 06:22 PM

greedy in laws have mixed poison in the life of two of their sister sisters

दो सगी बहनों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, जहां दोनों बहनें ससुराल पक्ष के जुल्मों की वजह से अपने मायके में रहने को मजबूर हैं। दोनों बहनों को दो - दो बच्चे हैं। माता -पिता के विवाद में बच्चे भी पिस रहे हैं।...

नूंह(एे के बघेल): दो सगी बहनों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, जहां दोनों बहनें ससुराल पक्ष के जुल्मों की वजह से अपने मायके में रहने को मजबूर हैं। दोनों बहनों को दो - दो बच्चे हैं। माता -पिता के विवाद में बच्चे भी पिस रहे हैं। पढाई पर भी गलत असर पड़ रहा है। ससुराल वालों से तंग सुमन तो अपने दोनों बच्चों के साथ पिता के पास रहती है , तो उससे छोटी अंजलि भी पिता के पास रहती है। दोनों तीन साल से रह रही है ,लेकिन अंजलि का पति राहुल तो अपने माता -पिता के बजाय पत्नी - बच्चों के साथ रह रहा है ,लेकिन सुमन का पति शराब का आदि है। सुमन उससे तंग आ चुकी है। सुमन पुलिस और समाज के चक्कर लगाकर थक चुकी है।
PunjabKesari
शराबी पति जानवरों की तरह सुमन के साथ मारपीट करता है , उसके जुल्मों के निशान आज भी सुमन के शरीर से गए नहीं हैं।
PunjabKesari
सुमन के पिता हरपाल सिंह ने बताया कि अपनी बेटी सुमन और अंजलि की शादी भोकरका गांव के नरेश कुमार और राहुल के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को तंग कर जानवरों की तरह मारते - पीटते थे। दरअसल ससुराल पक्ष के लोग ससुर हरपाल यादव से करोड़ों की जमीन हड़पना चाहते हैं। मना करने पर उसकी सजा उसकी लड़कियों को भुगतनी पड़ रही है। धारूहेड़ा पुलिस पर भी आरोपी पक्ष से मिलीभगत का आरोप सुमन का परिवार लगा रहा है। उनका कहना है कि सुमन को तो उसके पति ने एक बार आग भी लगा दी थी। इतना सब कुछ होने पर कई बार तो बिरादरी ने फैसला करा दिया।  पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज की ,लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं की। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!