कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल के दिनों को माना जाए अवकाश, सरकार ने जारी किए आदेश

Edited By Isha, Updated: 08 Jul, 2020 11:49 AM

govt issued orders to consider raw employees  strike days

नियमित कर्मचारियों के बाद अब सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के भी हड़ताल और सामूहिक अवकाश के दिनों को अवकाश मान लिया है। 26 अक्टूबर, 2018 को सामूहिक अवकाश, 30 व 31 अक्टूबर, 2018

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हड़ताल और सामूहिक अवकाश के दिनों को अब अवकाश मान लिया। नियमित कर्मचारियों के बाद अब सरकार ने कच्चे कर्मचारियों के भी हड़ताल और सामूहिक अवकाश के दिनों को छुट्टी मान लिया है। 26 अक्टूबर, 2018 को सामूहिक अवकाश, 30 व 31 अक्टूबर, 2018 को हड़ताल और 8 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय हड़ताल हुई थी जिसमें कच्चे कर्मचारी भी शामिल हुए थे। इन चारों दिनों का सभी कर्मचारियों का पैसा काट लिया गया था।

सरकार ने कुछ दिन पहले ही नियमित कर्मचारियों का इन दिनों को अवकाश मान लिया था। ताकि उन्हें इन दिनों का वेतन मिल सके। लेकिन कच्चे कर्मचारियों के लिए मुख्य सचिव की ओर से अब आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश में करीब 50 हजार कच्चे कर्मचारी हैं। बता दें कि रोडवेज कर्मचारियों की किलोमीटर स्कीम के समर्थन में कभी प्रदेश के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लिया तो कभी हड़ताल रखी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!