योग दिवस में राज्यपाल पंचकूला तथा मुख्यमंत्री झज्जर में होंगे मुख्यातिथि

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 19 Jun, 2018 08:58 AM

governor panchkula and chief minister will be in jhajjar in yoga day

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित किए जाने वाले समारोह में मुख्यातिथि होंगे। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित किए जाने वाले समारोह में मुख्यातिथि होंगे। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस संबंध में जारी एक पत्र के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों में योग कार्यक्रम जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर झज्जर में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। 

इसी प्रकार, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा गुरुग्राम में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अम्बाला में, लोक निर्माण (भवन एवं सड़के) मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सोनीपत में, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार यमुनानगर में और उद्योग मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे। 

इसके अतिरिक्त, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर कुरुक्षेत्र में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार पानीपत में, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कम्बोज करनाल में, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल कैथल में और श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी नूंह में मुख्यातिथि होंगे। 

इसी प्रकार पलवल में आयोजित योग कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक, भिवानी में सांसद धर्मवीर, रोहतक में सांसद रतन लाल कटारिया, जींद में राज्य भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, महेंद्रगढ़ (नारनौल) में विधायक ओ.पी. यादव, हिसार में विधायक डा. कमल गुप्ता, चरखी दादरी में विधायक सुखविंद्र, सिरसा में एच.टी.डी.सी. के चेयरमैन डा. जगदीश चोपड़ा और फतेहाबाद में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष सुनीता दुग्गल मुख्यातिथि होंगी। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए मुख्यातिथि का निर्णय संबंधित जिला उपायुक्त अपने स्तर पर करेंगे। 
 


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!