अम्बेडकर जयंती मनाएगी सरकार , मंत्री और विधायकों को सौंपी जिम्मेदारियां

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 10 Apr, 2018 11:02 AM

government will celebrate ambedkar jayanti on april 14

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तर पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाई जा रही है। विभिन्न जिलों में बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेने वाले महानुभावों की सूची....

बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती : हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तर पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब बाबा साहेब की जयंती (Baba Sahib Ambedkar Jayanti) मनाई जा रही है। विभिन्न जिलों में बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के रूप में भाग लेने वाले महानुभावों की सूची जारी की है।
 
बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल जिला अम्बाला में, उपाध्यक्ष संतोष यादव जिला हिसार में मुख्यातिथि होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिला कुरुक्षेत्र में, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रेवाड़ी में, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु जिला जींद में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ झज्जर में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज जिला कैथल में, लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह जिला गुरुग्राम में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन जिला पानीपत में, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार जिला सोनीपत में मुख्यातिथि होंगे। 

उद्योग मंत्री विपुल गोयल जिला फरीदाबाद में, सहकारिता राज्यमंत्री मनीष कुमार ग्रोवर जिला पंचकूला में, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार जिला फतेहाबाद में, खाद्य एवं नागरिक आपूॢत राज्यमंत्री कर्ण देव कम्बोज जिला करनाल में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल जिला भिवानी में मुख्यातिथि होंगे। 

साथ ही श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह जिला यमुनानगर में, विधायक सुभाष बराला जिला सिरसा में, विधायक सीमा त्रिखा जिला पलवल में, विधायक कमल गुप्ता जिला चरखी दादरी में, विधायक बिशम्बर वाल्मिकी जिला रोहतक में, विधायक टेकचंद शर्मा नूंह में और विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास जिला नारनौल में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेदकर (Dr. Bhimrao Ambedkar ) की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यातिथि होंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!