प्रदेश में दंगे करने वालों की चार्जशीट कॉपी दें सरकार, तुरंत किया जाएगा बाहर: तंवर

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Aug, 2018 02:01 PM

government to give chargesheet copy to riots in the state

कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी को आए 4 साल हो गए है। केवल झूठ का सहारा लेकर केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार ...

चंडीगढ़(धरणी): कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी को आए 4 साल हो गए है। केवल झूठ का सहारा लेकर केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार आई है। चाहे केंद्र हो या हरियाणा दोनों ही जगह उन्होंने छलावा किया है। इनके बड़े-बड़े स्केम सामने आना यह दर्शाता है कि इनकी करनी ओर कथनी में जमीन आसमान का अंतर है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में लोगों का झुकाव बढ़ा।  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चुनाव के लिए तैयार है। बतौर अध्यक्ष हरियाणा में मेरा सबसे लम्बा कार्यकाल रहा है। तंवर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रेस क्लब देश के बेहतरीन क्लबों में से एक है। मीडिया पर भी विभिन्न प्रेशर रहतें है। मीडिया ही समाज का दर्पण है। जिस दिन से बीजपी की सरकार बनी उसी दिन से कांग्रेस सड़कों पर है। जो कांग्रेस पिछले चुनावों में पहुंची थी अब भारी बहुमत से सरकार बनाने की तरफ बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज जो भी कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सड़कों पर उतर रहा है। उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। जहां धर्म, जाति के नाम पर दंगे करवाएं जाएं वह प्रान्त या राष्ट्र कभी भी तरक्की नही कर सकते।

तंवर ने कहा कि साइकिल यात्रा के तीन चरण पूरे हो चुके हैं। चौथा चरण 21 अगस्त से शुरू होगा। प्रदेश में शांति व्यवस्था बरकरार रहे भीड़ आंदोलित हो आंदोलन न हो।क्योंकि जहां तनाव आएगा वहां औधोगिक विकास रुकता है। पिछड़ों का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। बीजपी जो इनको बर्बाद करने पर लगी है वह अनुचित है।  उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 2018 को एक फैंसले में हाईकोर्ट ने ओबीसी के पक्ष में निर्णय दिया। उसके खिलाफ सरकार उच्चकोर्ट में चली गयी।

साथ ही कहा कि हरियाणा कई बार जला, सरकार अधिकार देने में देरी करती हैं। टिकटों के बिकने की बात जिसने की है वही मुकर गया। कांग्रेस की संस्कृति में खरीदे बेचने का कोई काम नही है। अगर होता तो तंवर इस मुकाम तक नही पहुंचते।बीजपी आज हरियाणा बेचने पर लगी है संगठित लूट चल रही है उसको भी कांग्रेस सार्वजनिक करेगी।

बीजपी जगह-जगह कार्यालय बनाकर लूटखसोट कर रही है। पंजोकड़ा में पंचायती जमीन पर कांग्रेस के विरोध के चलते बीजपी को ऑफिस खोलने में नाकामयाबी मिली। अब हरियाणा नही जलने देंगें। वहीं उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।  यमुना , अरावली, भिवानी में माइनिंग घोटाले, सर्विस सलेक्शन कमीशन के चैयरमैन के बेटे की ऑडियो वायरल यह सब भ्रस्टाचार बीजपी की देन है।

तंवर ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के बाद मेरे व मेरे साथियों पर हमले हुए। पुलिस वाले गुंडे पर बीजपी सरकार ने कोई कार्यवाही नही की। वह आज भी पीएसओ के पद पर तैनात है। बीजपी निर्दोष को पकड़ने व दोषियों को छोड़ने वाली सरकार है। साथ ही कहा कि प्रदेश में दंगे करने वालों की सीबीआई चार्जशीट की कॉपी सरकार दें। उसमें शामिल लोगों को तुरंत पार्टी से बाहर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगले चुनावों में कर्मचारियों के हित के लिए काम किया जाएगा और उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस सरकार में आई तो कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देंगें। पुरानी गलतियां रिपीट नही होंगी। तंवर ने हुड्डा द्वारा कांग्रेस में शामिल लोगों पर कहा कि इनकी अनुमति अगर राहुल ग़ांधी से नही हुई तो यह एंट्री गलत है। तंवर ने राव इंद्रजीत व बीरेंदर सिंह के कांग्रेस में आने पर कहा कि जब बदलाव नजर आता है तो बहुत से सांसद व विधायक कांग्रेस में शामिल होंगे।  

 

 
 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!