सरकार ने जारी की 90 कानून अधिकारियों की सूची, सुषमा स्वराज की बेटी को दिल्ली किया नियुक्त

Edited By vinod kumar, Updated: 13 Mar, 2020 12:09 PM

government released list of 90 law officers

हरियाणा सरकार ने एडवोकेट जनरल कार्यालय के लिए 90 कानून अधिकारियों की सूची जारी की है। सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सरकार की पैरवी के लिए 22 एडिशनल एडवोकेट जनरल, 28 डिप्टी एडवोकेट जनरल, 28 असिस्टेंट एडवोकेट जनरल की...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने एडवोकेट जनरल कार्यालय के लिए 90 कानून अधिकारियों की सूची जारी की है। सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में सरकार की पैरवी के लिए 22 एडिशनल एडवोकेट जनरल, 28 डिप्टी एडवोकेट जनरल, 28 असिस्टेंट एडवोकेट जनरल की नियुक्ति की गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में सरकार की पैरवी के लिए आठ एडिशनल एडवोकेट जनरल की भी नियुक्ति की गई है। 

सूची में राजनेताओं, जजों व प्रमुख ब्यूरोकेट्स के रिश्तेदारों के नाम भी शामिल हैं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री बांसुरी स्वराज को दिल्ली में एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है। वहीं, जेजेपी नेता राम कुमार गौतम के पुत्र रजत गौतम को चंडीगढ़ में डिप्टी एडवोकेट जनरल लगाया गया है। जुलाना के पूर्व विधायक व भाजपा नेता परविंद्र सिंह ढुल के पुत्र रविंद्र सिंह ढुल को एडिशनल एडवोकेट जनरल लगाया गया है। 

इसके अलावा पंचकूला के एक एडिशनल सेशन जज की पत्नी को भी डिप्टी एडवोकेट जनरल लगाया गया है। हरियाणा के पूर्व डीजीपी केपी सिंह की पत्नी को भी हरियाणा में एडिशनल एडवोकेट जनरल लगाया गया है। बता दें कि जनरल को लगभग दो लाख के करीब वेतन मिलता है। जबकि डिप्टी एडवोकेट जनरल को एक लाख तीस हजार के अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। वही असिस्टेंट एडवोकेट जनरल को भी सभी भत्तों समेत एक लाख के करीब वेतन मिलता है।

सूची में शामिल नाम
एडीशनल एडवोकेट जनरल के तौर पर अंबिका सूद, अंबिका लूथरा, अमन बहरी, दीपा सिंह,जगबीर मलिक, कृष्ण कुमार चहल, पंकज मिड्ढा, रजनी, रमन कुमार शर्मा, रणधीर सिंह, रंजना शाही, रणवीर सिंह आर्य, रविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह ढुल, रुपिंदर सिंह, संदीप सिंह मान, संजय मित्तल,शरण सेठी, सुमित गुप्ता, सुमित जैन, विवेक चौहान, विवेक सैनी, अनिल कौशिक, बांसुरी स्वराज, नीरज रुचि कोहली, विनीत ढांढा, विशाल, अभिनव बजाज व अनिल कुमार यादव की नियुक्ति सूची जारी की है।

इसके अतिरिक्त डिप्टी एडवोकेट जनरल के रूप में अभिनाश जैन, अमित अग्रवाल, आनंद कटारिया, अनिल कुमार चहल, अनमोल मलिक, अशोक कुमार शेरावत, भूपेंद्र सिंह, ध्रुव श्योराण, गीता शर्मा, जितेंद्र कुमार, महिमा यशपाल सिंह, मिंदरजीत यादव, नवीन सिंह पवार, पवन कुमार लोंगिया, रजत गौतम, राजेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, राजीव गोयल, राजीव सिद्दू, राम कुमार सिंगला, रोहित आर्य, शीनू सूरा, सुरेंद्र कुमार, तपन कुमार, त्रिशानजली शर्मा, विशाल मलिक, दीपक भारद्वाज, विनय फोगाट, भंवर पाल सिंह व विशाल महाजन को सूची में शामिल किया गया है। 

असिस्टेंट एडवोकेट जनरल के रूप में धर्मपाल, ध्रुव सिहज, गगनदीप सिंह चिन्ना, गौरव गुरुचरण सिंह राय, गुरबीर सिंह ढिल्लन, गुरमीत सिंह, दीपशिखा चौहान, हर्ष रेखा कपूर, हर्षवर्धन, कंवर संजीव कुमार, करण गर्ग, करण जिंदल, करण शर्मा, कृपाल सिंह ठाकुर, मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार परमार, नरेंद्र सिंह बघेल, नीरज पोसवाल, रजनीश चड़वाल, रोजर अग्रवाल, सतीश सिंगला, शिवानी शर्मा, उपासना धवन, विकास भारद्वाज, जोरावर सिंह चौहान, सुनीता पुनिया, गौरव गुलजार सिंह चौहान, तरुण वालिया, मनीष अग्रवाल नारायण व राघव सभरवाल को सूची में शामिल किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!