चुनाव से पहले जनता को हिसाब देने के लिए तैयार रहे सरकार : सैनी

Edited By kamal, Updated: 03 Jun, 2019 08:19 AM

government ready to give accounts to the people before elections

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने रविवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बहुजन समाज पार्टी....

सोनीपत(ब्यूरो) : लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने रविवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की तरफ  से विधानसभा चुनाव के शंखनाद का ऐलान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होंगे और इस चुनाव में सरकार को पहले हिसाब देना होगा। वह यहां लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार एल.एस.पी.-बी.एस.पी. कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी जिलों के कार्यकर्ताओं व नेताओं से लोकसभा चुनाव के संबंध में फीडबैक लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी करना था। सैनी ने कहा कि गठबंधन के एक साल से भी कम समय में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने 3 चुनाव लड़े हैं। नगर निगम चुनाव में पार्टी जहां 5वें स्थान पर थी,वहीं हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव दौरान 7 लोकसभा सीटों पर तीसरे स्थान पर पहुंचने से यह साफ  हो गया कि प्रदेश की जनता ने एल.एस.पी.-बी.एस.पी. गठबंधन को स्वीकार कर लिया है।

लोकसभा चुनाव परिणाम से साफ  है कि प्रदेश में 60 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन त्रिकोणीय मुकाबले में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी का आह्वान करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी की जीत हुई है लेकिन विधानसभा चुनाव मुद्दों पर लड़ा जाएगा। विधानसभा चुनाव में हरियाणा के लोगों से वोट मांगने से पहले सरकार को यह बताना पड़ेगा कि अपने कार्यकाल के दौरान कितने युवाओं को रोजगार दिया है।

कितने किसानों का कर्ज माफ  किया। सैनी ने कहा कि हरियाणा के लोग आज भी यह जानना चाहते हैं कि प्रदेश को जलवाने के असली दोषी कौन है। राजकुमार सैनी ने कहा कि एल.एस.पी.-बी.एस.पी. द्वारा आने वाले दिनों में हरियाणा सरकार के विरुद्ध पोल-खोल अभियान चलाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!