महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही सरकार : शैलजा

Edited By Deepak Paul, Updated: 22 Jul, 2018 10:51 AM

government not able to protect women selja

देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिलाओं को कोई सुरक्षा देने वाला नहीं है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि  जब तक बेटियां स्कूल से घर वापस नहीं आती माता-पिता को चिंता रहती है। सरकार हमारी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। यह शब्द अखिल...

करनाल(सरोए): देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं। महिलाओं को कोई सुरक्षा देने वाला नहीं है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि  जब तक बेटियां स्कूल से घर वापस नहीं आती माता-पिता को चिंता रहती है। सरकार हमारी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। यह शब्द अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने जाट भवन में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कांग्रेस सम्मेलन में कहे। 

कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण जिलाध्यक्ष निशा देवी व महिला कांग्रेस वाइस प्रैजीडैंट सुधा भारद्वाज ने किया। सांसद शैलजा ने करनाल के विधायक व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर सधे हुए शब्दों में निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को इस बात का अहसास नहीं है कि सी.एम. उनके क्षेत्र के है और न ही सी.एम. को अहसास है। उन्होंने कहा कि पता लगा था कि सी.एम. ने पर्दा लगाकर जनता की शिकायतें सुनीं। शैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 की बात नहीं करते, सिर्फ ड्रामा करते हैं। 

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए
सांसद शैलजा ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। इसके लिए भाजपा को बिल लेकर आना चाहिए। कांग्रेस बिल का समर्थन करेंगी। महिला शक्ति एप्स की चर्चा करते हुए सांसद कुमारी शैलजा ने कहा है कि हर ब्लाक, गांव दर गांव व शहरों में सभी कार्यकत्र्ता महिलाओं को एप्स के साथ जोड़े।  इसके माध्यम से करोड़ों महिलाएं राहुल गांधी के साथ जुड़ेंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!