सरकार अौर सफाई कर्मियों में नहीं बनी सहमति, 3 दिन अौर हड़ताल बढ़ाने का एेलान(video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 14 May, 2018 03:02 PM

हरियाणा भवन में सफाई कर्मचारियों के साथ रेजिडेंट कमिश्नर आनंद मोहन शरण की बैठक बेनतीजा रही। पूरे हरियाणा में 6 दिन से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने उस अोर कोई ध्यान नहीं दिया। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन...

दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा भवन में सफाई कर्मचारियों के साथ रेजिडेंट कमिश्नर आनंद मोहन शरण की बैठक बेनतीजा रही। पूरे हरियाणा में 6 दिन से सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ने उस अोर कोई ध्यान नहीं दिया। दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हुई वार्ता विफल होने के बाद सफाई कर्मियों में रोष है। जिसके चलते उन्होंने 3 दिन की अोर हड़ताल बढ़ाने का एेलान किया। सफाई कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 3 दिन में समाधान नहीं हुआ तो तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। पूरे हरियाणा प्रदेश में 63 नगरपालिकाएं, 17 नगर परिषद, 10 नगर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 

वहीं आनंद मोहन शरण ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का कोई नोटिस नहीं था। हड़ताल की वजह से दूसरे ठेकेदारों के जरिए सफाई का काम करवा रहे हैं। कर्मचारी प्रदेश स्तर के सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। हमने इसमें कानूनी दिक्कतों अौर हड़ताल वापस लेने की बात कर्मचारियों के सामने रखी है। सरकार ने समान काम समान वेतन के लिए चिट्ठी जारी कर दी है।

अंबाला(अमन कपूर): 6 दिन से प्रदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं और 2 दिन से प्रदेश में आंधी तूफान और बारिश ने प्रदेश में सफाई व्यवस्था को चरमरा कर रख दिया है। सफाई कर्मचारी सरकार से मांगें मनवाने की कोशिशों में जुटे हैं लेकिन सरकार है कि सुनती ही नहीं। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। अंबाला में भी हालात प्रदेश के अन्य जिलों जैसे ही हैं। अंबाला में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए उनके साथ धरने पर बैठे। 

जनता व कर्मचारियों की परेशानी को समझते हुए विनोद शर्मा ने कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह कैसी विडम्बना है कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार को आकर बातचीत करनी चाहिए। कर्मचारियों को पक्का करने में सरकार को कोई एतराज नहीं होना चाहिए। विनोद शर्मा ने कहा मेरा समर्थन आपके साथ है और पूरे समर्थन के साथ कोशिश की जाएगी कि आपकी मांगें पूरी हों। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को राजनीती से ऊपर उठ कर कर्मचारियों को सहयोग करना चाहिए। किसी को एतराज नहीं होना चाहिए कि कोई दूसरी पार्टी का नेता वहां बैठा है। सभी को मिलकर आवाज बनना चाहिए। 

हिसार(विनोद सैनी): हिसार में नगर निगम कर्मचारियों छठे दिन भी हड़ताल डटे रहे। नगर निगम कर्मचारियों ने आज विधायक डा. कमल गुप्ता के आवास का किया घेराव और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा। नगरपालिका कर्मचारी संघ की सरकार के साथ वार्ता विफल होने पर नगर निगम कर्मचारियों ने 17 मई तक प्रदेश में हडताल को आगे बढ़ाने का लिया निर्णय। हड़ताल तीन दिन और आगे बढ़ने के कारण प्रदेश वासियों को दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत निगम के बाहर बैठे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ पिछले 6 दिनों से मोर्चा खोल रखा है। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का धरना जारी है और शहर में 6 दिनों से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सभी मुख्य रास्तों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगों की सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन लम्बा चलेगा। कर्मचारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्वच्छ भारत और दलितों के घर खाना खाने का ढोंग रचा जा रहा है जबकि इस समाज की दयनीय हालत पर कोई तरस नहीं खा रहा ऐसे में जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती धरना अौर प्रदर्शन जारी रहेगा।

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों और दमकलकर्मियों की अौर से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों का कहना है सरकार उनकी मांगों को दबाना चाहती है इसलिए उन पर एस्मा लगाया गया है। कर्मचारी आज शाम को प्रदेश भर में सरकार द्वारा जारी की गई एस्मा आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध करेंगे। कर्मचारियों ने कहा कि उनके हड़ताल पर जाने की वजह से आमजन को काफी परेशानी हो रही है और गलियों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। वहीं दमकल कर्मियों की हड़ताल पर जाने की वजह से अगर आगजनी की बड़ी घटना होती है तो उस पर काबू पाने में भी प्रशासन तो दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!