लाॅकडाउन के बीच जू से आई अच्छी खबर, साक्षी ने 3 शावकों को दिया जन्म

Edited By vinod kumar, Updated: 30 May, 2020 05:45 PM

good news from zoo sakshi gave birth to 3 cubs

काेराेना महामारी के कारण लगे लाॅकडाउन के बीच कुरुक्षेत्र के पिपली जू से अच्छी खबर आई है। यहां जू में शेरनी साक्षी ने 3 शावकों को जन्म दिया, जिनमें से दो शावक स्वस्थ हैं, जबकि एक ने कमजोरी से दम ताेड़ दिया। साक्षी के पास किसा भी कर्मचारी काे जाने...

कुरुक्षेत्र (रणदीप): काेराेना महामारी के कारण लगे लाॅकडाउन के बीच कुरुक्षेत्र के पिपली जू से अच्छी खबर आई है। यहां जू में शेरनी साक्षी ने 3 शावकों को जन्म दिया, जिनमें से दो शावक स्वस्थ हैं, जबकि एक ने कमजोरी से दम ताेड़ दिया। साक्षी के पास किसा भी कर्मचारी काे जाने नहीं दिया जा रहा है। उस पर सीसीटीवी से ही नजर रखी जा रही है। 

साक्षी शावकों को अपना दूध पिला रही है। वहीं शावकों के पिता शेर गीत काे सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल बच्चों से अलग कर दिया गया है। हालांकि, इस दौरान गीत काफी गुर्राया भी। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि शावक मेल हैं या फीमेल हैं।

PunjabKesari, haryana

साक्षी ने खुद ही मृत शावक को दूर हटाया
इस बारे जानकारी देते हुए जू इंचार्ज तेजवीर सिहं ने बताया कि 17 मई की सुबह साक्षी ने 3 शावकों को जन्म दिया था। जिनमें से एक की कमजोरी के कारण मृत्यु हो गई, जबकि दो ठीक है। संक्रमण के बचाव के कारण साक्षी ने खुद ही मृत शावक को दूर हटा दिया और दो शावकों को अपना दूध पिला रही है।

साक्षी व दोनों शावकों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही
साक्षी व दोनों शावकों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। इसी से पता चला कि जिस शावक की मौत हो गई थी, उसे साक्षी ने खुद जिंदा शावकों से दूर कर दिया, ताकि उन्हें किसी तरह का संक्रमण न हो। कोई भी वन्य कर्मी इनके पास नहीं जा रहा। क्योंकि किसी की गंध आने के बाद यह शावकों को एडॉप्ट नहीं करेगी।

जूनागढ़ से लाया गया था जोड़ा
2015 में गुजरात के जूनागढ़ से साक्षी व गीत को पिपली जू में लाया गया था। साक्षी की उम्र 8 व गीत की उम्र 10 साल है। 2 दिसंबर 2016 को साक्षी ने दो शावकों को जन्म दिया, लेकिन जिंदा नहीं रहे। 5 मई 2017 को साक्षी ने 3 शावकों को जन्म दिया, लेकिन ये भी नहीं बच सके।

इसके बाद उसने 7 जून 2018 को 5 शावकों को जन्म दिया। इनमें से दो की 24 घंटे बाद मौत हो गई थी। तीन को अमेरिका से दूध मंगाकर पिलाया गया। तीनों सुधा, गीता व अर्जुन फिलहाल रोहतक जू में हैं। अब 17 मई को 3 शावकों को जन्म दिया, एक की मौत हो गई, दो जिंदा हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!