Edited By Rakhi Yadav, Updated: 02 Nov, 2018 09:05 AM
पिता और ताऊ की तरह से पुलिस अफसर बनने का नैन्सी मान का सपना अब हकीकत में बदलने वाला है। केन्द्रीय पुलिस संगठन के लिए एस.एस.सी. द्वारा आयोजित परीक्षा में नैन्सी ने देश भर की लड़कियों में.....
गोहाना(अरोड़ा): पिता और ताऊ की तरह से पुलिस अफसर बनने का नैन्सी मान का सपना अब हकीकत में बदलने वाला है। केन्द्रीय पुलिस संगठन के लिए एस.एस.सी. द्वारा आयोजित परीक्षा में नैन्सी ने देश भर की लड़कियों में टॉप किया है। लड़के-लड़कियों में उसका ओवरआल नैशनल रैंक 10वां रहा है। मान परिवार गोहाना में महमूदपुर गांव में रहता है।
नैन्सी मान के पिता रमेश मान दिल्ली पुलिस में ए.एस.आई. हैं, तो ताऊ दलबीर मान हरियाणा पुलिस में समान पद पर पानीपत में कार्यरत हैं। दादा कंवल सिंह नम्बरदार पोती नैन्सी को भी पुलिस में भर्ती देखना चाहते थे। एस.एस.सी. द्वारा जुलाई 2017 में आयोजित प्री परीक्षा में नैन्सी के 200 में से 167 अंक आए। उसने नवम्बर 2017 में लड़कियों की फिजिकल परीक्षा में पहला नम्बर पाया।
15 दिसम्बर, 2017 को मेन परीक्षा हुई जिसमें नैंसी के 400 में से 353 अंक आए और वह पूरे देश की लड़कियों में अव्वल स्थान पर रही। नैन्सी मान ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई गोहाना के आर.के. हिन्दू स्कूल से की। उसके बाद उसने 10वीं और 12वीं की परीक्षा अलीपुर से पास की। नैन्सी ने बी.एससी. दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज से की। नैंसी ने प्रारम्भिक कोचिंग गोहाना के ए.सी.पी. कम्प्यूटर सैंटर से ली। यह सैंटर उसके अपने चचेरे भाई अंकित मान का है।