भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

Edited By Shivam, Updated: 12 Aug, 2021 11:23 PM

goalkeeper savita poonia honored by the district administration

टोक्यो में संपन्न हुई ओलंपिक गेम में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कोई पदक हासिल नहीं कर पाई हो लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल कर देशवासियों का दिल जीत लिया है। देश के हर कोने से देशवासी भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए बधाई...

सिरसा (सतनाम सिंह): टोक्यो में संपन्न हुई ओलंपिक गेम में भारतीय महिला हॉकी टीम भले ही कोई पदक हासिल नहीं कर पाई हो लेकिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक में चौथा स्थान हासिल कर देशवासियों का दिल जीत लिया है। देश के हर कोने से देशवासी भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए बधाई दे रहे हैं। 

टीम इंडिया की गोलकीपर और टीम की उप कप्तान सविता पूनिया को आज सिरसा के लघु सचिवालय के डीसी दफ्तर में जिला प्रशासन और  जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने सविता पूनिया को भारत की शान करार दिया। वहीं सविता पूनिया ने कहा कि टीम इंडिया की मेहनत और देशवासियों की दुआओं के कारण भारतीय टीम को सफलता मिली है। 

मीडिया से बातचीत करते हुए हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया ने कहा कि आज जिला प्रशासन द्वारा उनका मान सम्मान किया है, जिससे उनको बहुत खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम, एशियन गेम, वल्र्ड कप, एशिया कप सहित अनेक टूर्नामेंट है जिसमें वे मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भारतीय टीम को बहुत सफलता मिली है जिसपर उन्हें खुशी महसूस हुई है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की सफलता में टीम के हर सदस्य और उनके परिवार का अहम रोल है। 

वहीं जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने सविता पूनिया को सिरसा जिले की शान और हरियाणा की बेटी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सविता पूनिया को एक दीवार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब भारतीय टीम का ओलंपिक में प्रदर्शन अच्छा नहीं होता था लेकिन अब ओलंपिक में पहले तीन स्थान पर रहने वाली टीमों को कड़ी टक्कर दे रही है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया कांस्य पदक से चूक गई है लेकिन टीम इंडिया का औसतन प्रदर्शन अच्छा रहा है। टीम इंडिया के प्रदर्शन ने देश के सामने एक मिसाल पेश किया है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के प्रदर्शन के बाद से अब लोगों की सोच बदलेगी और बेटियों को अब महिला हॉकी के प्रति उनके परिजन प्रेरित करेंगे। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!