Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 May, 2022 09:18 PM
बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
बिहार के नवादा मूल की एक युवती ने बादशाहपुर थाना पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वह यहां एक कंपनी में काम करती है। करीब ढाई साल पहले नवादा में ही शादी समारोह में उसकी मुलाकात बिहार के मुजफ्फरनगर निवासी पिंटू कुमार के साथ हुई। जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। जिसके बाद वह गुड़गांव आ गई और एक कंपनी में काम करने लगी। वह यहां हसनपुर गांव में किराए पर रहने लगी। इसी दौरान पिंटू भी गुड़गांव आ गया। 1 जनवरी 2020 को नव वर्ष पर पिंटू ने उसके साथ शादी करने की बात कही और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद भी शादी करने का झांसा देते हुए उसके साथ संबंध बनाए। एक साल पहले वह सदर इलाके में रहने लगी। वहां भी पिंटू ने आना-जाना जारी रखा। 14 अप्रैल 2022 में पिंटू अपनी बात से मुकर गया, और फोन भी नहीं उठा रहा। अब उसे अहसास हुआ है कि पिंटू ने उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
मामले में बादशाहपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप का कहना है कि पीड़िता की मुलाकात आरोपी के साथ बिहार में ही हुई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिर त में होगा।