गीता महोत्सव-2019: कुरुक्षेत्र आने वाले श्रद्घालुओं के लिए सरकार का बड़ा तोहफा

Edited By Shivam, Updated: 26 Nov, 2019 10:41 PM

gift of government to devotees coming to geeta mahotsav 2019

हरियाणा सरकार द्वारा गीता महोत्सव-2019 के दौरान कुरुक्षेत्र आने वाले श्रद्घालुओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार द्वारा उन्हें पहली दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक...

चंडीगड़ (धरणी): हरियाणा सरकार द्वारा गीता महोत्सव-2019 के दौरान कुरुक्षेत्र आने वाले श्रद्घालुओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार द्वारा उन्हें पहली दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक बस किराए मेें 50 प्रतिशत छूट पर परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 128 बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।


मंत्री ने बताया कि टिकटों पर दी गई छूट परिवहन विभाग की विभिन्न छूट प्राप्त श्रेणियों के तहत पहले से छूट का लाभ उठाने वाली किसी भी श्रेणी पर लागू नहीं होगी। उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव-2019 के लिए श्रद्घालुओं को परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विशेष कूपन या टिकटें जारी की जाएंगी।


शर्मा ने बताया कि पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जीन्द, पानीपत और सोनीपत जिलों से सम्बन्धित डिपो द्वारा अपने गंतव्य या डिपो से 11-11 बसें कुरुक्षेत्र के लिए चलाई जाएंगी। इस तरह, इन 9 जिलों से लगभग 100 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी-दादरी, नारनौल, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, फरीदाबाद, नूहं और पलवल डिपो से 2-2 बसें कुरुक्षेत्र के लिए चलाई जाएंगी। इस तरह, इन 13 जिलों से कुल 26 बसें चलेंगी। इसके अलावा, दो बसें चण्डीगढ़ डिपो से भी कुरुक्षेत्र के लिए चलाई जाएंगी।


इसके लिए, 50 प्रतिशत किराया यात्री को वहन करना होगा जबकि कुल किराए की 50 प्रतिशत छूट कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड या हरियाणा सरकार द्वारा वहन की जाएगी। परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने बताया कि इन डिपुओं द्वारा अपने डिपो से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह छ: बजे से प्रात: आठ बजे तक जबकि कुरुक्षेत्र से गंतव्य स्थान या सम्बन्धित डिपो  के लिए सायं पांच बजे से सायं छ: बजे तक चलाई जाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!