Edited By Shivam, Updated: 16 Nov, 2018 10:34 PM
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के बड़े भाई श्याम सुंदर की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वे बाइक पर सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक में टक्कर मार कर बुरी तरह...
यमुनानगर(सुमित): यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के बड़े भाई श्याम सुंदर की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वे बाइक पर सवार अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक में टक्कर मार कर बुरी तरह कुचल दिया।
दुर्घटना के बाद श्याम सुंदर दास का शव टुकड़ों में बिखर गया। वहीं इस घटना के बाद से बीजेपी में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।