पांच महीने के हुए गीता फौगाट के लाल अर्जुन, फैन्स बोले- अभी से दिख रहे बाईसेप्स, आप भी देखो

Edited By Shivam, Updated: 26 May, 2020 02:12 PM

geeta phogat son arjun saroha completed five months

हरियाणा प्रदेश की माटी पहलवानों की शान है। यहां हर घर का बच्चा-बच्चा खुद ही एक पहलवान होता है। इन्हीं पहलवानों में कुछ की चमक ऐसी होती है कि वे पूरे विश्व में सराहे जाते हैं। बीते साल गीता फौगाट ने अपने बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम अर्जुन सरोहा रखा...

डेस्क: हरियाणा प्रदेश की माटी पहलवानों की शान है। यहां हर घर का बच्चा-बच्चा खुद ही एक पहलवान होता है। इन्हीं पहलवानों में कुछ की चमक ऐसी होती है कि वे पूरे विश्व में सराहे जाते हैं। बीते साल गीता फौगाट ने अपने बेटे को जन्म दिया, जिनका नाम अर्जुन सरोहा रखा गया। गीता फौगाट एक ओलंपियन के साथ ही कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी पहलवान हैं, जिनकी शादी पवन सरोहा के साथ हुई है।



पिछले साल 24 दिसंबर को गीता के घर अर्जुन ने जन्म लिया, जो अब 5 महीने के हो चुके हैं। अर्जुन के पिता पवन सरोहा अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अर्जुन की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रही है, जो उनके पांच महीने पूरे होने पर पवन ने शेयर की थी। तस्वीर में बाप-बेटे दोनों साथ हैं, जिनमें वे काफी खूबसूरत लग रहे हैं।


वहीं पवन-गीता के फॉलोवर्स फोटो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि अर्जुन के बाईसेप्स अभी से ही नजर आने लगे। वहीं एक यूजर ने लिखा कि पहलवान के घर पहलवान ने जन्म लिया है। एक अन्य प्रशंसक ने कहा अर्जुन और पवन इतने खूबसूरत लग रहे हैं कि कहीं उन्हें उसकी ही नजर न लग जाए, इसलिए काला टीका लगाया जाए।




बता दें कि पवन सरोहा और गीता फौगाट की शादी साल 2016 में हुई। जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में गीता फोगाट ने गोल्ड मेडल हासिल किया था, वहीं पवन सरोहा भी कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं।
 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!