गीता महोत्सव : महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

Edited By Isha, Updated: 08 Dec, 2019 11:52 AM

geeta mahotsav products made by women become the center of attraction

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम जिलावासियों के लिए उत्सव का केंद्र बना हुआ है।  गीता महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ

सिरसा : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाल में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रम जिलावासियों के लिए उत्सव का केंद्र बना हुआ है।  गीता महोत्सव में लगी प्रदर्शनी में लोगों को अध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी मिल रही है। आमजन के लिए अध्यात्मिक ज्ञान व विभागीय सेवाओं की जानकारी का केंद्र बनी है।

गीता महोत्सव कार्यक्रम के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में 20 से अधिक स्टॉलें विभिन्न विभागों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई हैं। विभागीय स्टॉलों पर जहां विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी दी जा रही है, वहीं धार्मिक संस्थानों की स्टॉलों पर भी लोग अध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा जिला विकास अभिकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई स्टॉल पर महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जहां आमजन विभागीय स्टॉलों से विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं, वहीं घरेलू उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं। इस प्रकार से गीता महोत्सव कार्यक्रम में विभागीय सेवाओं, अध्यात्मिक ज्ञान की जानकारी व खरीदारी का अनूठा संगम बना हुआ है। ब्रह्मकुमारी शांति सरोवर द्वारा लगाई गई स्टॉल लोगों के लिए अध्यात्मिक रूप से आकॢषत करने वाली रही है। बहनें एक-एक व्यक्ति को अध्यात्मिक ज्ञान की बारीकी से अवगत करवाती नजर आई।

अध्यात्मिकता के रास्ते पर चलने के नियम व सिद्धांतों की जानकारी के लिए आमजन के चेहरे पर उत्सुकता देखते ही बन रही थी। ब्रह्माकुमारी स्टॉल के साथ लगती दिव्य जागृति संस्थान, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग की स्टालों से लोग बड़े ही चाव से हस्त निर्मित घरेलू उत्पादों की खरीदारी में व्यस्त नजर आए। जनस्वास्थ्य विभाग, वन मंडल, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, एन.आई.सी., पुलिस विभाग, रैडक्रॉस, रोजगार विभाग, समाज कल्याण विभाग, मिल्क प्लांट, जिला उद्यान आदि विभागों ने अपने विभाग से संबंधित सेवाओं की जानकारी देने वाले स्टॉल लगाई हुई हैं। स्टॉल पर विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहकर प्रदर्शनी में आने लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। हर स्टॉल पर विभाग से संबंधित जानकारी वाले पंप लेट व अन्य प्रचार सामग्री उपलब्ध है, जिसे आमजन में वितरण किया जा रहा है। 

गीता का ज्ञान घर-घर पहुंचे और अधिक से अधिक लोग गीता ज्ञान से लाभांवित हो और नागरिकों को सरकार व विभागीय योजनाओं व सुविधाओं की विस्तृत जानकारी सरलता से मिले इसके लिए जिला सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा स्टॉल लगाई गई है। महोत्सव  के दौरान तीनों दिन स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को नि:शुल्क गीता पुस्तक का वितरण के साथ-साथ विभागीय योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है। आमजन भी उत्सुकता के साथ गीता पुस्तक ले रहे हैं। कोई भी व्यक्ति विभागीय स्टॉल से नि:शुल्क गीता पुस्तक प्राप्त कर सकता है। 3 दिन तक चलने वाले गीता महोत्सव कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है। 
सूचना केन्द्र सहायक रमेश कुमारी ने बताया कि लोगों में गीता पुस्तक के प्रति काफी उत्साह है और लोग बड़े चाव से इसे ले रहे हैं। इसलिए आमजन गीता महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं और गीता पुस्तक को नि:शुल्क प्राप्त करके अपने अध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने का काम करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!