गन्नौर अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनस को MNI में शामिल करवाने के लिए प्रक्रिया को बढ़ाएं : मनोहर लाल

Edited By Isha, Updated: 20 Nov, 2019 10:00 AM

gannaur international terminus mni steps manohar lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतर्राष्ट्रीय फल एवं सब्जी टर्मिनस, गन्नौर को राष्ट्रीय महत्व की मार्कीट (एम.एन.आई.) में शामिल करवाने के लिए केंद्र सरकार के साथ प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए.........

चंडीगढ़ (बंसल) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतर्राष्ट्रीय फल एवं सब्जी टर्मिनस, गन्नौर को राष्ट्रीय महत्व की मार्कीट (एम.एन.आई.) में शामिल करवाने के लिए केंद्र सरकार के साथ प्रक्रिया को तत्काल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। वह राज्य कृषि विपणन बोर्ड की लंबित परियोजनाओं संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने 3 चरणों में 537 एकड़ 5 कनाल और 13 मरला भूमि पर विकसित की जा रही परियोजना के पहले चरण हेतु राज्य सरकार के अनुदान तथा हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, एच.एस.आई. आई.डी.सी., हैफेड, हरियाणा राज्य भंडागार निगम इत्यादि विभिन्न एजैंसियों के माध्यम से इक्विटी पूंजी के रूप में निवेश की जाने वाली 400 करोड़ की राशि भी तुरंत प्रभाव से योजना के लिए गठित स्पैशल पर्पज व्हीकल (एस.पी.वी.) हेतु उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेष राशि फंङ्क्षडग केंद्रीय वित्त मंत्रालय से अनुदान के रूप में या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एन.सी.आर.पी.बी.) तथा नीति आयोग से ऋण के रूप में प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।बैठक में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक डा. जे.गणेशन ने एच.एम.टी.,पिंजौर की प्रस्तावित सेब मंडी,गुरुग्राम के सैक्टर-52-ए में प्रस्तावित फूल मंडी पर भी विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय फल एवं सब्जी टर्मिनस, गन्नौर के लिए हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम का गठन पहले ही किया जा चुका है। इसके अलावा, डा.आर. यादव को स्पैशल पर्पज व्हीकल (एस.पी.वी.) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!