पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, फायरिंग में इनामी बदमाश घायल(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Jan, 2018 10:28 AM

आई.एम.टी. में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई जिसमें सात हत्याओं के आरोपी सवा लाख के इनामी बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को गोली लगी अौर एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए पी.जी.आई.एम.एस. ले जाया गया। इस दौरान एक बदमाश...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): आई.एम.टी. में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई जिसमें सात हत्याओं के आरोपी सवा लाख के इनामी बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को गोली लगी अौर एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए पी.जी.आई.एम.एस. ले जाया गया। इस दौरान एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार आई.एम.टी. में गश्त कर रही ए.वी.टी. टीम और बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर 5 गोलियां चलाई। जवाब में पुलिस ने भी आधा दर्जन गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली बदमाश की छाती में लग गई। बदमाशों की एक गोली पुलिस के जवान राकेश के बाजू को छूकर निकल गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए पी.जी.आई. ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान अजय उर्फ बिट्टू निवासी बरोणा के रूप में हुई है। 
PunjabKesari
प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि अजय के खिलाफ शीला बाईपास पर हुआ प्रापर्टी डीलर सत्यवान हत्याकांड में भी नाम था। इसके अलावा हरियाणवी कलाकार की हत्या के मामले में और कई हत्याओं में उसका नाम आ चुका था। ए.वी.टी. प्रभारी मनोज वर्मा बदमाश को पी.सी.आर. में लेकर पी.जी.आई. पहुंचे और उपचार शुरू करवाया। पुलिस बदमाशों के दूसरे साथी की तलाश कर रही है। सूचना मिलते ही एफ.एस.एल. एक्सपर्ट सरोज दहिया भी मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को इस दौरान गोली के खोल भी बरामद हुए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!