Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2020 02:13 PM
शहर थाना व सी.आई.ए. पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए छीना-झपटी व लूटपाट के 2 गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. आर्यन चौधरी.....
सिरसा : शहर थाना व सी.आई.ए. पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए छीना-झपटी व लूटपाट के 2 गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. आर्यन चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र प्रवीण कुमार निवासी कीर्ति नगर, रजत उर्फ राजू पुत्र लोकेश निवासी ग्रेवाल बस्ती, रोहताश पुत्र आत्माराम निवासी वार्ड 19 डबवाली व आकाश पुत्र आनंद निवासी जे.जे. कालोनी सिरसा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पकड़े आरोपियों ने पूछताछ में शहर सिरसा में 6 वारदातें छीना-झपटी व लूटपाट की कबूल की हैं। डी.एस.पी. आर्यन चौधरी ने बताया कि आरोपी विशाल व रजत ने अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर के आटो मार्कीट क्षेत्र, बेगू रोड, सुर्खाब चौक, हुडा सैक्टर व कंगनपुर फाटक के पास छीना-झपटी व लूटपाट की 5 वारदातों को अंजाम दिया था। जबकि आरोपी रोहताश व आकाश ने शहर के डबवाली रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति से छीना-झपटी व लूटपाट की थी। चौधरी ने बताया कि फिलहाल छीना गया मोबाइल फोन, बाइक व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है।