हरियाणा के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन, लंबे समय से थे बीमार(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Jan, 2020 11:28 AM

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व कैथल के पूर्व विधायक शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिन से एम्स दिल्ली में दाखिल थे और वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

कैथल(जोगिंद्र): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री व कैथल के पूर्व विधायक शमशेर सिंह सुरजेवाला का निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिन से एम्स दिल्ली में दाखिल थे और वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

शमशेर सिंह सुरजेवाला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के पिता है। शमशेर सिंह सुरजेवाला का आज 3 बजे नरवाना में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, जानकारी मिलने पर राहुल गांधी एम्स पहुंचे और रणदीप सिंह से मुलाकात कर शोक जताया।

बता दें कि शमशेर सिंह सुरजेवाला हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष थे। वे 2005 से 2009 तक कैथल के विधायक भी रहे थे। वे चार बार मंत्री पद पर रहे। वे अखिल भारतीय किसान खेत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे।

वर्ष 1957 में लॉ प्रैक्टिस शुरू करने वाले शमशेर सिंह सुरजेवाला संयुक्त पंजाब में संगरुर जिले के को-ऑपरेटिव बैंक में एमडी बने और फिर राजनीति में आए थे। शमशेर सिंह वर्ष 1961 में कैथल के कलायत में पंचायत समिति के चेयरमैन बनें। 1964 में वे दोबारा इसी समिति के चेयरमैन बने।

शमशेर सिंह हरियाणा बनने बाद वर्ष 1967 में हुए पहले चुनाव में पहली बार विधायक बने। जींद के नरवाना को उन्होंने अपना कार्यक्षेत्र बनाया। वहीं से वर्ष 2005 तक उन्होंने लगातार राजनीति की। 1977 में जब जनता पार्टी की लहर थी, उस समय कांग्रेस पार्टी के टिकट पर शमशेर सिंह विधानसभा पहुंचे।

इसके बाद 1982 में, 1991 में भी वे विधायक बने। शमशेर सिंह चार बार हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे। वर्ष 1993 से 1998 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे। वर्ष 2005 में उन्होंने अपना चुनाव क्षेत्र बदला। उन्होंने कैथल विधानसभा से चुनाव लड़ा और विजयी हुए। वर्ष 2009 तक कैथल से विधायक रहे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!