Edited By vinod kumar, Updated: 17 Dec, 2020 05:48 PM
हरियाणा में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वीरवार को पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप गौतम, भूपेंद्र गहलावत और सीमा गोयल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वीरवार को पूर्व चेयरमैन अशोक छाबड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप गौतम, भूपेंद्र गहलावत और सीमा गोयल ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया है। वहीं इसके साथ भरपाई चहल ने कांग्रेस को छोड़कर घर की वापसी की है।