Edited By Gourav Chouhan, Updated: 31 Aug, 2022 08:35 PM
पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने राम नारायण यादव को जननायक जनता पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा के पूर्व अतिरिक्त सचिव एवं पंजाब विधानसभा के पूर्व सलाहकार राम नारायण यादव ने जननायक जनता पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने राम नारायण यादव को जननायक जनता पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से पार्टी में शामिल किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
गुरुग्राम निवासी राम नारायण इनेलो में पूर्व राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं। राम नारायण ने कहा कि वे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली और जेजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे जनसेवा के इरादे से बतौर कार्यकर्ता अपनी सेवाएं पार्टी में देंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)