इनेलो-बसपा का जेल भरो आंदोलन, पहली बार नूंह में महिलाओं ने दी गिरफ्तारी

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 08 May, 2018 05:12 PM

for the first time the arrests made by women

इनेलो-बसपा गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को नूंह लघु सचिवालय के सामने जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी देने से पहले जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद लघु सचिवालय तक पैदल चलकर गिरफ्तारियां दी। भीड़ को देखते हुए नूंह पुलिस ने सुरक्षा  के पुख्ता इंतजाम .....

 नूंह मेवात(ऐ के बघेल): इनेलो-बसपा गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार को नूंह लघु सचिवालय के सामने जेल भरो आंदोलन में गिरफ्तारी देने से पहले जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद लघु सचिवालय तक पैदल चलकर गिरफ्तारियां दी। भीड़ को देखते हुए नूंह पुलिस ने सुरक्षा  के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। 2 पुलिस विभाग की बसों के अलावा 6 हरियाणा रोडवेज की बसों में सबसे पहले महिलाओं को भरा गया।

जिसके बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लेकर पुलिस लाइन फिरोजपुर नमक गांव के लिए रवाना हो गए। नूंह जिले के इतिहास में पहली बार महिलाओं ने गिरफ्तारियां दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि तीसरे चरण में नूंह में जेल भरो आंदोलन किया गया । इसी तरह हर जिले में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। 

अभय बोले कि जब तक एसवाईएल का पानी मेवात की धरती को नही मिलता, तब तक इसी तरह आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भिवानी और यमुनानगर में इससे पहले जेल भरो आंदोलन किया जा चुका है। दोनों पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में गठबंधन के बाद से नई उमंग देखने को मिल रही है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल है। इनके पास न हमें रखने की जगह है ना खाने खिलाने के लिए कुछ है। इनके अधिकारी मजबूर हैं। विधानसभा में नेता विपक्ष अभय सिंह ने गुरुग्राम नमाज प्रकरण पर कहा कि भाजपा ने हमेशा से लोगों को लड़ाने, खिलवाड़ करने और भड़काने का काम किया है। ये ऐसी ही पार्टी है। इनका नारा सबका साथ - सबका विकास, लेकिन देश का विनाश सबका विनाश इनका नारा बनता जा रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि इनेलो ने एसवाईएल के लिए क्या किया तो उन्होंने कहा कि इनेलो से ज्यादा किसी ने नही किया। इतिहास इस बात का गवाह है। इनेलो आज भी नहरी पानी को लेकर संघर्ष कर रही है। अभय सिंह चौटाला ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के रोड़ शो पर कहा कि सीएम शो कहा कर रहे हैं। उसके बाद तो वो तुरंत विदेश भाग गए। कुल मिलाकर इनेलो-बसपा गठबंधन ही एसवाईएल के मुद्दे को लेकर सही विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी करता दिख रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!