पंचकूला में दरिंदगी: मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या

Edited By Shivam, Updated: 13 May, 2019 04:43 PM

five years old little girl killed after rape

जानी मानी मशहूर सिटी चंडीगढ़ से सटे शहर पंचकूला में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पांच साल की मासूम सी बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी...

पंचकूला (उमंग): जानी मानी मशहूर सिटी चंडीगढ़ से सटे शहर पंचकूला में एक बार फिर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पांच साल की मासूम सी बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम दिया गया। बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची यहां झुग्गियों में रहती थी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी भी नाबालिग है, जिसकी उम्र लगभ 12 वर्ष है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को कंजक खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और वीरान इलाके में बच्ची से दुष्कर्म किया, इसके बाद पत्थरों से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पुलिस थाने से चंद कदमों पर दिन दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद ईवीएम की सेफ्टी के लिए स्ट्रांग रूम इसी सेक्टर में बनाया गया है, जिसके लिए भारी सुरक्षा का दावा किया जा रहा है। बावजूद इसके इलाके में दिन दहाड़े बेरहमी से बच्ची का कत्ल होना सुरक्षा के दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!