Edited By kamal, Updated: 12 May, 2019 04:54 PM
हरियाणा के अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। इस सीट पर 18 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों में इस बार....
अंबाला(अमन कपूर): हरियाणा के अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान हो रहा है। इस सीट पर 18 लोग चुनाव लड़ रहे हैं। लोगों में इस बार जहां मतदान को लेकर काफी जोश है वहीं एक दुल्हें ने अपनी बारात में चढ़ने से पहले मतदान केंद्र पहुंच मतदान किया। दूल्हा संदीप कुमार का कहना है बारात चढ़ने से पहले लोकतंत्र मतदान करना उसका अधिकार है और वह पहले अपना मतदान देकर फिर शादी करने जाएगा।