बारदाना उठाने को लेकर आढ़तियों के दो गुटों में चली गोलियां, 2 लोग घायल

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 17 Apr, 2018 03:03 PM

firing in anaj mandi

पलवल जिला की हसनपुर अनाज मंडी में बारदाने (अनाज भरने वाली बोरियां) के बंटवारे के विवाद को लेकर मंडी के पूर्व प्रधान और आढ़तियों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों गुटों के बीच जमकर गोलियां चली जिसमें 2 लोगों को गोली लग गई। जिनको घायल अवस्था में...

पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): पलवल जिला की हसनपुर अनाज मंडी में बारदाने (अनाज भरने वाली बोरियां) के बंटवारे के विवाद को लेकर मंडी के पूर्व प्रधान और आढ़तियों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों गुटों के बीच जमकर गोलियां चली जिसमें 2 लोगों को गोली लग गई। जिनको घायल अवस्था में फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी हसनपुर में सुबह बारदाने को लेकर दो आढ़तियों करण व अर्जुन के बीच कहासुनी हो गई। इससे मंडी के अन्य आढ़तियों द्वारा बीच बचाब कराकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया था। करण व अर्जुन के लड़कों में एक दूसरे को चैलेंज देने पर दोनेां पक्षों के समर्थकों के आढ़तों पर जमा हो जाने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया तथा उनके समर्थकों बीच गोलीबारी आरम्भ हो गई। गोलीबारी से मंडी में भगदड़ मच गई तथा आढ़ती व मजदूर वहां पर काम को छोड़ का भाग गए। अनाज मंडी से चंद कदमों की दूरी पर ही स्थित पुलिस थाने में तैनात पुलिसकर्मी भी थाने से बाहर आ कर इस गोलीबारी को देख रहे थे। 
PunjabKesari
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ओर से लगभग 50-60 रॉउन्ड़ गोली के चले बताए जा रहे हैं। गोलीबारी के बंद हो जाने पर हसनपुर थाना प्रभारी द्वारा होडल उपपुलिस अधीक्षक मौजीराम को घटना की सूचना देने पर उनके द्वारा अतिरिक्त पुलिबल को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचने पर चारों ओर से मोर्चा संभाल लिया। पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्षों के समर्थक घटनास्थल से भाग गए तथा करण तथा उसके लड़के दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से खाली गोलियों के खोल भी बरामद किए गए हैं। 

इस गोलीबारी में कृष्ण पुत्र मोहनसिंह व अशोक पुत्र मेघश्याम माहौली निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनकों गंभीरावस्था में इलाज के लिए बाहर अस्पताल में ले जाया गया। इस घटना से हसनपुर की अनाज मंडी में दहशत के साथ ही भारी तनाव बना हुआ है। उपपुलिस अधीक्षक मौजीराम ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!