Edited By Deepak Paul, Updated: 29 May, 2018 10:37 AM
टोहाना में अाज करियाने की दुकान के गोदाम में अचानक अाग लग गई, जिसके बाद इलाके में ह़ड़कंप मच गया। अाग इतनी भयंकर थी कि चंद मिंटों में पूरे गोदाम को अपमी चपेट में ले लिया। गोदाम के उपरी मंजिल पर एक परिवार रहता था, जिसको समय रहते वहां से शिफ्त कर दिया...
टोहाना(सुशील सिंगला): टोहाना में अाज करियाने की दुकान के गोदाम में अचानक अाग लग गई, जिसके बाद इलाके में ह़ड़कंप मच गया। अाग इतनी भयंकर थी कि चंद मिंटों में पूरे गोदाम को अपमी चपेट में ले लिया। गोदाम के उपरी मंजिल पर एक परिवार रहता था, जिसको समय रहते वहां से शिफ्त कर दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर विभाग ने अाग पर काबू पाया। अाग लगने के कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कुन्दन लाल रजिन्द्र कुमार व्यापारी की दुकान के पीछे के गोदाम में अचानक अाग लग गई, जिसमें लगभग लाखों का करियाने की दुकान का सामान पड़ा था। सुबह पड़ोसी ने दुकान से धुंअा निकलता देखा तो उसने व्यापारी को सूचित किया। शटर खोलने पर अाग की लपटे अचानक फैल गई। आग के कारणों को जानने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पीड़ित परिवार इस बारे में कुछ कहने की स्थिती में नहीं है। आगजनी की घटना ने उसे परेशान कर दिया है नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।