Edited By kamal, Updated: 13 Jun, 2019 07:16 PM
पानीपत के कुटानी रोड पर स्थित पुनीत हैंडलूम फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई है। आग इतने भयानक थी की फैक्ट्री में रखा....
पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के कुटानी रोड पर स्थित पुनीत हैंडलूम फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई है। आग इतने भयानक थी की फैक्ट्री में रखा सारा सामन जलकर राख हो गया। वहीं फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों द्वारा मालिक को फोन कर सूचना दी गई। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक फैक्ट्री में रखा सामान जल चुका था। वहीं फैक्ट्री मालिक पुनीत के अनुसार 35 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।
गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं आग के भीषण प्रभाव से फैक्ट्री के साथ लगते माकानों में दरारे आए हैं। लोगों ने घर से बाहर अपना सामान निकाला। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।