खाना वितरण में प्रशासन को गुमराह करने वालों के खिलाफ होगी FIR दर्ज: खेल मंत्री

Edited By Shivam, Updated: 16 Apr, 2020 12:27 AM

fir registered against those misleading administration

हरियाणा में जगह-जगह प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं द्वारा राशन वितरित किया जा रहा है। कुछ लोग राशन होने के बावजूद भी खाना मंगा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खाना होने के बावजूद भी यदि कोई प्रशासन को गुमराह करता है तो उसके...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): हरियाणा में जगह-जगह प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं द्वारा राशन वितरित किया जा रहा है। कुछ लोग राशन होने के बावजूद भी खाना मंगा रहे हैं। ऐसे में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खाना होने के बावजूद भी यदि कोई प्रशासन को गुमराह करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। 

कुरुक्षेत्र में बोलते हुए खेल मंत्री ने कहा कि लॉकडाउन 2.0 में प्रत्येक जरुरतमंद व्यक्ति तक राशन पहुंचना चाहिए। इसके लिए प्रशासन व्यवस्था बनाए। लॉकडाउन प्रथम चरण में कई जगहों से ऐसी शिकायते मिली कि कुछ लोग प्रशासन को गलत सूचना देकर अधिक संख्या में भोजन की मांग कर रहे थे, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं था। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार के लोगों की पहचान करके तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए। खेलमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुबह और देर सायं गलियों, पार्को और खेल प्रांगणों के आसपास गश्त लगाए ताकि सैर करने वाले लोगों को भी घरों से बाहर निकलने से रोका जा सके। 

राशन वितरण में गड़बड़ी करने पर होगी कार्रवाई
खेलमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि कई जगहों से राशन वितरण में डिपो धारकों द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायते मिली है, इसलिए जिस भी डिपो धारक के खिलाफ अब शिकायत मिलेगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, यहां तक की उसका लाईसेंस भी रद्द किया जा सकता है। सभी डिपो धारक पूरी पारदर्शिता के साथ राशन वितरण का कार्य पूरा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!