Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Mar, 2018 01:05 PM
पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर दर्ज हुई एफअाईअार से भड़के उनके समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, उन्होंने जिले के पकौड़ै चौक पर प्रशासन का पुतला फूंका। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक पर भाजपा के मनोनीत पार्षद अशोक गुप्ता ने मारपीट व जान...
बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पर दर्ज हुई एफअाईअार से भड़के उनके समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया, उन्होंने जिले के पकौड़ै चौक पर प्रशासन का पुतला फूंका। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक पर भाजपा के मनोनीत पार्षद अशोक गुप्ता ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का अारोप लगाया था, जिसके चलते पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ एफअाईअार दर्ज की थी। इसी बात से नाराज उनके समर्थक सड़क पर उतर सकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।