लड़की से छेड़छाड़ करने पर दो पक्षों में चले ईंट व पत्थर, 6 लोग घायल(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Mar, 2018 04:28 PM

वार्ड नंबर 17 डेहा बस्ती में लड़की से छेड़छाड़ मामले में आज दो पक्षों में जमकर ईंट अौर पत्थर चले। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर...

गुहला चीका(जेबी गोयल): वार्ड नंबर 17 डेहा बस्ती में लड़की से छेड़छाड़ मामले में आज दो पक्षों में जमकर ईंट अौर पत्थर चले। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्थर बरसाने वालो पर लाठीचार्ज किया वहा  से पत्थर बरसाने वाले अधिकतर लोग फरार हो गए, लेकिन कुछ युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। 
PunjabKesari
बस्ती का दौरान करने पर डेहा पक्ष की महिलाएं मामो, मखनी, रीना, सुमन ने बताया कि बुधवार की शाम को उनका लड़का अपनी पत्नी के साथ बाजार की तरफ जा रहा था तो गली में ही सपेला समाज के कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया था। इन महिलाओं ने बताया उसी बात से खिन्न सपेला समाज के दर्जनों युवकों ने आज उनके घरों पर ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया और उनके पक्ष के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
PunjabKesari
दूसरी तरफ सपेला समाज की महिलाओं ने भी बताया कि डेहा समाज के लोगों ने बीना बात के उनके घरों पर पत्थर बरसाए हैं जिसके चलते उनके कई सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस इस हमले में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए मामले की जांच कर रही है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!