दहेज उत्पीड़न मामले में भिड़े 2 गुट, बीच-बचाव करने आए ASI की फाड़ी वर्दी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Jun, 2017 01:11 PM

fighting in two groups

दहेज उत्पीड़न मामले में थाना छप्पर में चल रही पंचायत में हुई बहस के दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता को थप्पड़ जड़ दिया। इससे दोनों पक्ष आपस में

यमुनानगर:दहेज उत्पीड़न मामले में थाना छप्पर में चल रही पंचायत में हुई बहस के दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता को थप्पड़ जड़ दिया। इससे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव किया तो लोगों ने ए.एस.आई. को भी पीट दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। 

जानकारी के अनुसार गांव मिल्क सुखी निवासी अरजिंद्र कौर की शादी 1 मई 2016 को जगाधरी की छोटी लाइन निवासी बलदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद बलदीप विदेश चला गया। इसके बाद 14 जून को अरजिंद्र ने बलदीप सहित ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। तफ्तीश के लिए रविवार को दोनों पक्षों को पुलिस ने छप्पर थाना बुलाया था। दोपहर बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच दहेज की बात को लेकर बहस होनी शुरू हो गई। 

बहस इतनी बढ़ गई तो दोनों पक्ष एक दूसरे को मारने पर उतारू हो गए। लड़के बलदीप के पिता जसबीर का आरोप है कि इस दौरान लड़की के पिता प्रीतम सिंह भाई तेजेंद्र सिंह व अन्य रिश्तेदार बाल छप्पर निवासी सुखविंद्र ने उसे थप्पड़ जड़ दिया दोनों पक्षों में जमकर थप्पड़ व घूसे चले। दोनों पक्षों को समझाने के लिए जैसे ही ए.एस.आई .गुरमेज सिंह बीच में आए तो लोगों ने उसकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी वर्दी को भी फाड़ दिया। मामले में छप्पर थाना पुलिस ने लड़की के पिता प्रीतम सिंह, भाई तेजेंद्र सिंह बाल छप्पर निवासी सुखविंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट वर्दी फाडऩे सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!