Edited By Rakhi Yadav, Updated: 16 Nov, 2018 05:01 PM
रोहतक ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में कोई महिला कपड़े में लपेट कर भ्रूण फैंक गई। जिसकी सूचना पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से इस बारे में पुछताछ ....
रोहतक(दीपक भारद्वाज): रोहतक ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में कोई महिला कपड़े में लपेट कर भ्रूण फैंक गई। जिसकी सूचना पर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से इस बारे में पुछताछ की। लेकिन यह नहीं पता चल पाया कि इस घिनोनी घटना को किसने अंजाम दिया है। फिलहाल भू्ण को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में कूडे़ के बीच खून में सना हुआ कपड़ा पड़ा हुआ था। जिसमें कोई चीज लिपटी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद आर्यनगर से एएसआई सत्यवान मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान पाया कि कपडे़ में लगभग 6-7 महिने भ्रूण लिपटा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पुछताछ की कि किसी ने इस डालते हुए देखा हो। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही हैं।