रिश्तों की सभी हदें पार, ससुर ने पुत्रवधू को बनाया हवस का शिकार

Edited By vinod kumar, Updated: 22 Nov, 2019 04:51 PM

सोहना में एक बार फिर कलयुग में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।  पुत्रवधू ने अपने ससुर पर जबरन रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता ने जेठानी पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी नग्न फोटो खींची।

सोहना(सतीश): सोहना में एक बार फिर कलयुग में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुत्रवधू ने अपने ससुर पर जबरन रेप करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता ने जेठानी पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी नग्न फोटो खींची। विवाहिता ने कहा कि कि उसकी जेठानी व ससुर के आपस में अवैध संबंध है, जिनका पता चलने पर उन्होंने उसके साथ यह गलत काम किया। इसके साथ विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का भी आरोप लगाया है। 

विवाहिता ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग 15 लाख व फॉर्चूनर गाड़ी की लगातार डिमांड कर रहे हैं, इसको लेकर वह उसके साथ मारपीट भी करते थे। सोहना सिटी थाना पुलिस ने विवाहिता के बयान पर महिला के पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महिला की शादी 24 अप्रैल 18 को तीगरा निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के रोज से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके दहेज को लेकर खुश नहीं थे। वही उसके साथ मारपीट भी करते थे।

विवाहिता ने बताया कि जब वह  7 महीने की गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात  करा दिया गया। 15 नवंबर 2019 को जब वह अपने प्लॉट से दूध लेकर घर पर आई तो उस समय उसने अपने ससुर और जेठानी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिस पर ससुर ने उसे जबरन दबोच लिया व उसे नग्न कर उसके साथ गलत काम किया। इस मामले की उसकी जिठानी ने एक वीडियो बना ली। इस दौरान ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि अगर उसने कुछ कहा तो वह उसे बदनाम कर देंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!