Edited By Rakhi Yadav, Updated: 06 Dec, 2018 07:08 PM
लड़ाई-झगड़े के एक आरोपी को पकडऩे गई पुलिस की एक महिला और एक युवक ने सरेआम पिटाई कर दी। पुलिस कर्मी पिटाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर ....
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): लड़ाई-झगड़े के एक आरोपी को पकडऩे गई पुलिस की एक महिला और एक युवक ने सरेआम पिटाई कर दी। पुलिस कर्मी पिटाई का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों सरकारी अस्पताल के सामने एक मेडिकल शॉप पर लडाई झगड़ा हुआ था। इस लड़ाई झगड़े का एक आरोपी युवक पुलिस को पकड़ना था। आज सूचना के आधार पर पुलिस कर्मी उसे पकडऩे भट्टू रोड पर गए थे।
बताया जा रहा है कि जैसे पुलिसकर्मी ने आरोपी युवक को पकडऩा चाहा। लेकिन इस दौरान वहां मौजूद एक महिला ने उनकी पिटाई कर दी। सरेआम हुए इस घटनाक्रम को देखने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल, इस मामले मे घायल पुलिस कर्मी नागरिक अस्पताल में उपचारधीन है।