Edited By Rakhi Yadav, Updated: 28 Dec, 2018 12:39 PM
हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया है। लगातार कोई न कोई किसी न किसी पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है। इस बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल....
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा का सत्र शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया है। लगातार कोई न कोई किसी न किसी पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है। इस बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से सीधा सीधा जवाब करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज मांफ करेंगे या नहीं। बस इतना जवाब दे दीजिए। इसी मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस ने सदन में वाकआउट कर दिया है।