पानीपत में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विरोध, किसानों ने दिखाए काल झंडे

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Sep, 2021 12:39 PM

farmers show black flags of ajay chautala in panipat

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पार्टियों के नेता जहां भी जा रहे हैं किसान उनका वहां जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। इस बीच आज किसान पानीपत में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विरोध करने पहुंच गए।...

पानीपत (सचिन शर्मा): हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी नेताओं का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पार्टियों के नेता जहां भी जा रहे हैं किसान उनका वहां जबरदस्त विरोध कर रहे हैं। इस बीच आज किसान पानीपत में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विरोध करने पहुंच गए। किसानों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही अजय चौटाला को काले झंडे दिखाए। 

PunjabKesari, haryana

किसानों के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस पर भाकियू जिला अध्यक्ष ने कहा कि ये हमारा दुर्भाग्य कि एक कैदी की सुरक्षा में सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात किए गए। उन्होंने कहा कि अजय चौटाला एक सजायाफ्ता अपराधी, वह पैरोल पर आकर कार्यक्रम कर रहे। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!