दिल्ली से वापस लौट रहे किसान, लाल किले पर हुए उपद्रव का ठीकरा दीप सिद्धू व बीजेपी पर फोड़ा

Edited By vinod kumar, Updated: 27 Jan, 2021 04:49 PM

farmers returning from delhi

किसान जिस रफ्तार से ट्रैक्टर मार्च के लिए 26 जनवरी से पहले दिल्ली गए थे, अब वह उसी रफ्तार से वापस लौट रहे हैं। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर दिल्ली से लौटने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतारें टूटने का नाम नहीं ले रही। हजारों की संख्या में किसान...

अंबाला (अमन कपूर): किसान जिस रफ्तार से ट्रैक्टर मार्च के लिए 26 जनवरी से पहले दिल्ली गए थे, अब वह उसी रफ्तार से वापस लौट रहे हैं। दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाइवे पर दिल्ली से लौटने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतारें टूटने का नाम नहीं ले रही। हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों के साथ अब वापस पंजाब लौट रहे हैं, जिसके चलते अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। 

PunjabKesari, haryana

इसमें ट्रैक्टर ट्रॉलियां ही नहीं बल्कि निजी गाड़ियां और दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। वहीं अंबाला वापस लौटे भारतीय किसान यूनियन अंबाला के उप-प्रधान ने कल दिल्ली में लाल किले पर हुए उपद्रव का ठीकरा पंजाबी फिल्म अभिनेता दीप सिद्धू और बीजेपी पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में माहौल बीजेपी की साजिश के तहत खराब किया गया।

PunjabKesari, haryana

उधर, पुलिस दिल्ली से वापस पंजाब लौट रहे किसानों भी कड़ी नजर बनाए हुए हैं। शंभु बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती की गई है। इस बारे उन्होंने बताया कि भारी संख्या में किसान शांतिपूर्वक तरीके वापस पंजाब जा रहे हैं। शंभू बॉर्डर पर किसी तरह से ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!