Farmers Protest : 5 टोल प्लाजा पर मुस्तैद रही पुलिस, नहीं हुआ कोई हंगामा

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Dec, 2020 11:16 AM

farmers protest police scrambling toll plazas no ruckus

किसान आंदोलन से जुड़ी यूनियनों के टोल प्लाजा को फ्री और रेलवे ट्रैक बाधित करने की चेतावनी के बाद शनिवार को पुलिस पूरी तरह से सर्तक रही। पुलिस ने शहर की सीमा से सटे पांचों टोल प्लाजा...

फरीदाबाद (दीपक पांडेय) : किसान आंदोलन से जुड़ी यूनियनों के टोल प्लाजा को फ्री और रेलवे ट्रैक बाधित करने की चेतावनी के बाद शनिवार को पुलिस पूरी तरह से सर्तक रही। पुलिस ने शहर की सीमा से सटे पांचों टोल प्लाजा पर शुक्रवार शाम से ही सुरक्षा बढ़ा दी थी। ताकि किसी तरह का हंगामा न हो। शनिवार को टोल प्लाजा व हाईवे के आसपास साढ़े तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। टोल प्लाजा पर पुलिस पूरी तरह से चोकस नजर आई। 

जिले में सराय ख्वाजा, गुरुग्राम मार्ग पर बंधवाड़ी, केजीपी, पाली क्रेशर जोन और धौज में टोल प्लाजा हैं। सराय ख्वाजा जिले का मुख्य टोल प्लाजा है, जो दिल्ली-मथुरा हाईवे पर स्थित है। यहां से रोजाना करीब एक लाख वाहनों का आवागमन होता है। दिल्ली, पलवल, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ की तरफ इसी टोल से यातायात का आवागमन होता है। इस टोल पर नजर रखने की जिम्मेदारी सराय ख्वाजा और सेक्टर-31 थाने को दी गई है। इस टोल प्लाजा पर सुबह से वाहन निकलते हुए नजर आए। टोल पर किसानों या उनका समर्थन करने वाले कर्मचारी यूनियन ने किसी भी तरह का हंगामा नहीं किया। 

गुरुग्राम मार्ग बंधवाड़ी टोल से भी रोज करीब 50 हजार वाहनों का आवागमन होता है। गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच आने-जाने वाले वाहन इस टोल से गुजरते हैं। इस टोल पर नजर रखने के लिए सूरजकुंड थाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी। केजीपी पर गांव अटाली के पास टोल है। यह भी महत्वपूर्ण टोल है। इस पर नजर रखने के लिए छांयसा थाना पुलिस की जिम्मेदारी होगी। पाली क्रशर जोन की तरफ टोल पर डबुआ थाना पुलिस, जबकि धौज टोल पर धौज थाना की पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। शहर के अन्य टोल प्लाजा पर भी पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आई। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!