किसानों ने सरकार को दी बड़ी चुनौती!, मतदान के दिन देश भर में चक्काजाम का किया ऐलान

Edited By Shivam, Updated: 08 Oct, 2020 11:16 PM

farmers have made a big challenge for government

कुरुक्षेत्र की कंबोज धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन के देश भर से आठ राज्यों के 24 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आगामी रणनीति बनाते हुए 3 नवंबर को देश मे चक्का जाम का फैसला लिया है। इस दिन किसान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र की कंबोज धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन के देश भर से आठ राज्यों के 24 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आगामी रणनीति बनाते हुए 3 नवंबर को देश मे चक्का जाम का फैसला लिया है। इस दिन किसान सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक देशभर के हाईवे को जाम करेंगे। दिलचस्प यह है कि 3 नवंबर को देश की 54 विधानसभाओं पर उपचुनाव के चलते मतदान होना है, इनमें हरियाणा की बरोदा विधानसभा भी शामिल है। ऐसे किसानों को यह चक्काजाम सरकार के लिए चुनौती पूर्ण साबित हो सकता है।

किसान आंदोलन के संयोजक वीएम सिंह ने बैठक उपरांत मीडिया से बातचीत में कहा कि आज कुरुक्षेत्र में बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह तय किया गया है कि 3 नवंबर को किसान चक्का जाम करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि 3 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक देशभर में हाईवे जाम रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए कल पंजाब में बैठक बुलाई गई है, जिसमें तय किया जाएगा की 3 नंबर के बाद क्या रणनीति बनानी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!